भारत

युवकों का हुड़दंग मचाते वीडियो हुआ वायरल, नेशनल हाईवे पर कार खड़ी करके उसके ऊपर किया डांस

jantaserishta.com
2 April 2022 8:49 AM IST
युवकों का हुड़दंग मचाते वीडियो हुआ वायरल, नेशनल हाईवे पर कार खड़ी करके उसके ऊपर किया डांस
x
आप भी देखें।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से युवकों द्वारा बीच हाईवे में गाड़ी के ऊपर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि मामला लाल कुआं इलाके के पास नेशनल हाईवे-9 का यह मामला है. यहां कुछ युवकों ने अपनी कार को हाईवे के बीचों बीच रोक रखा था. और खुद गाड़ी के ऊपर खड़े होकर डांस कर रहे थे.

वहीं से गुजर रहे किसी शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. पहले तो युवक अपनी ही मस्ती में डांस करते रहते हैं. लेकिन जब उन्हें लगता है कि कोई उनका वीडियो बना रहा है तो वे गाड़ी से उतर कर वहां से जाने लगते हैं. कार में कुल 5 से 6 लोग सवार थे. बता दें, नेशनल हाईवे-9 बहुत ही व्यस्त रहने वाला हाईवे है. और इन युवकों की इस लापरवाही से गंभीर हादसा हो सकता था.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ियां वहां से तेजी से गुजर रही हैं. लेकिन इन युवकों को इससे कोई फर्क पड़ता नहीं दिखाई दिया. वे अपनी ही मस्ती में नाचते रहे. जानकारी के अनुसार, कार की छत पर नाचते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने किया कार का 20 हजार रुपये का चालान किया है.
इससे पहले नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र स्थित सोरखा पुलिस चौकी के सामने नशे में धुत कार सवारों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. कुछ लोगों ने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अजीत, अमृत, मयंक, सुनील और गौरव को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया. ये सभी युवक कार में बज रहे 'हट जा ताऊ' हरियाणवी गाने पर नाचते-गाते हुए दिखे. मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक नशे की हालत में थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story