भारत

शराब पार्टी: जाम छलकाते हुए लड़की का वीडियो हुआ था वायरल, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Jun 2022 7:59 AM IST
शराब पार्टी: जाम छलकाते हुए लड़की का वीडियो हुआ था वायरल, एक गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

खगड़िया: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिससे इस कानून का वहां मजाक बन जाता है. ताजा मामला खगड़िया जिले का है जहां कुछ लड़कियों की शराब पार्टी और फिर नशे में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में कुछ महिला और लड़कियां जाम भी छलका रही हैं और बोल रही हैं, 'ये है दारू..ये सिर्फ गम भुलाता है... बुरे आदमी को हटाता है, अच्छे आदमी को लाता है.' शराब के नशे में धुत महिलाएं भोजपुरी गाने पर डांस भी कर रही हैं.
महिलाओं ने शराब पार्टी के दौरान मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर उसे शेयर भी कर दिया. हालांकि शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस हरकत में आई और वीडियो में नजर आ रही युवतियों और महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
शराब पार्टी में शामिल महिलाओं के ख़िलाफ़ पुलिस ने सिर्फ केस ही दर्ज नहीं किया है बल्कि उसमें शामिल काजल कुमारी नाम की युवती को गिरफ्तार भी कर लिया है.
यह वायरल वीडियो खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके का ही है जहां अमित कुमार नाम का लड़का अपनी प्रेमिका को शराब लाकर दिया था.
युवक ने इसी महीने काजल और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर शराब पार्टी की जिसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. पुलिस के मुताबिक काजल और अमित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों एक साथ किराए के मकान में रहते थे.
चित्रगुप्त नगर के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि शराब पार्टी में शामिल काजल कुमारी की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि आरोपी अमित समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही है. बता दें कि काजल सुपौल जिले की रहने वाली है और खगड़िया में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story