भारत

बिहार: फायरिंग रेंज से गिरा तोप का गोला, 3 ग्रामीणों की मौत

jantaserishta.com
9 March 2023 8:16 AM IST
बिहार: फायरिंग रेंज से गिरा तोप का गोला, 3 ग्रामीणों की मौत
x
घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गया (आईएएनएस)| बिहार में गया जिले के बाराचट्टी के गुलरवेद गांव में बुधवार को सेना के फायरिंग रेंज से तोप का एक गोला गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद गांव में पास के ही सेना फायरिंग रेंज में जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गूलरवेद गांव में जा गिरा।
तोपगोले की इसकी चपेट में एक ही परिवार के छह लोग आ गए। उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई।
घटनास्थल पर ही एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान कंचन कुमारी (28), गोविंदा मांझी (29) और सूरज कुमार के रूप में की गई है।
बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले इसी गांव में मिल्रिटी फायरिंग रेंज से गोली लगने से मौत हुई थी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ जनता से रिश्ता टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जनता से रिश्ता वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story