भारत

OMG! सिरफिरे युवक के वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस अफसर को लेकर कहा कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
27 Feb 2023 9:21 AM IST
OMG! सिरफिरे युवक के वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस अफसर को लेकर कहा कुछ ऐसा...
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

थाना इंचार्ज की गाड़ी पर बम फेंक देगा तो वह उससे शादी कर लेगी.
कटनी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार करने वाले सिरफिरे युवक ने उसका नाम लेते हुए वीडियो वायरल किया है. वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है, ''स्वाति ने उससे कहा है कि यदि वह थाना इंचार्ज की गाड़ी पर बम फेंक देगा तो वह उससे शादी कर लेगी.''
वायरल वीडियो में सौरभ गुप्ता नाम का युवक यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि वह स्वाति से बहुत प्यार करता है और उसके कहने पर कुछ भी करेगा. अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, पुलिस को भी यह वीडियो मिला है.
पुलिस का कहना है कि वीडियो में जिस महिला का नाम युवक ले रहा है. उससे पूछताछ की जाएगी. यदि महिला इसकी पुष्टि करती है तो युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक का रहने वाला सौरभ गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहता हुआ नजर आ रहा है कि स्वाति के लिए कुछ भी कर सकता हूं, स्वाति ने टीआई की गाड़ी पर बम फेंकने को कहा है, यदि वह टीआई की गाड़ी पर बम फेंक देगा तो वह उससे शादी कर लेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story