भारत

भालू का वीडियो वायरल, इस कारण आया चर्चा में...

jantaserishta.com
29 Sept 2022 5:35 PM IST
भालू का वीडियो वायरल, इस कारण आया चर्चा में...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

चेन्नई: तमिलनाडु के कुन्नूर की एक चॉकलेट फैक्ट्री में देर रात भालू के घुसने का वीडियो सामने आया है. इस भालू को फैक्ट्री के अंदर चॉकलेट खाते और घूमते देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर भालू के मूवमेंट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से रिहायशी इलाके से जंगली जानवरों को दूर करने की मांग की है.
बता दें कि नीलगिरि जिले के कुन्नूर इलाके में इस समय जंगली जानवर भालू, जंगली गाय और तेंदुए को भोजन और पानी की तलाश में घूमते देखा जा रहा है. एक दिन पहले जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक भालू आधी रात को कुन्नूर के पास हाईफील्ड चॉकलेट फैक्ट्री में घुस जाता है.
भालू को फैक्ट्री के अंदर घूमते और चॉकलेट खाते हुए देखा जा रहा है. इसके साथ ही वह फैक्ट्री में हमला भी करते कैद हुआ है. भालू के फैक्ट्री में मूवमेंट का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. बाद में सुबह कैंपस में रहने वाले कर्मचारियों ने देखा तो वे डर गए.
हाईफील्ड क्षेत्र के लोगों ने कुन्नूर वन विभाग को घटना से अवगत कराया है. लोगों का कहना था कि रिहायशी इलाकों से जंगली जानवरों को दूर रखने के लिए कदम उठाए जाएं.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story