युवक से मारपीट का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, फिर हुआ ये...

जालोर: राजस्थान के जालौर में एक दलित युवक को उल्टा खड़ा कर पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक की मोबाइल की दुकान है. आरोप है कि दुकान पर आने वाली युवतियों को वह अपनी बातों में उलझाए रखता था, इस कारण कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं, इस घटना का वीडियो भी बना लिया. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने युवक की पिटाई करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





