भारत

हत्या के समय वाले वीडियो ने फैलाई सनसनी, लड़के ने कही ये बात

jantaserishta.com
11 Nov 2022 4:21 PM IST
हत्या के समय वाले वीडियो ने फैलाई सनसनी, लड़के ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

जगह-जगह छापेमारी की जा रही है
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के तिलवाराघाट थाना स्थित मेखला रिजॉर्ट में 8 नवंबर को एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई थी. अब हत्या के समय का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मृतक लड़की का बॉयफ्रेंड दिखाई दे रहा है और गला रेतने के बाद कह रहा है कि बेवफाई का यही अंजाम होता है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.
दरअसल, मंगलवार को जबलपुर शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र में बने मेखला रिसोर्ट में युवती की खून से सनी लाश मिली थी. युवती यहां अपने बॉयफ्रेंड अभिजीत पाटीदार के साथ रुकने आई थी. हत्या का शक भी उसके बॉयफ्रेंड पर ही था क्योंकि कमरे में दोनों साथ गए थे लेकिन उसके बाद युवक कमरा बंद कर चला गया था.
काफी देर तक युवती ना अपने रूम से निकली और ना ही उसने कुछ खाने का ऑर्डर दिया. तो रिजॉर्ट के स्टाफ को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस के मास्टर चाबी से रूम का दरवाजा खोला तो अंदर खून से सनी युवती की लाश पड़ी हुई थी.
शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मृतक युवती बेड पर रक्त रंजित अवस्था में पड़ी हुई है और आरोपी बॉयफ्रेंड गुस्से में कहता हुआ दिख रहा है कि बेवफाई करने का यही अंजाम होता है. वीडियो में युवती अंतिम सांसे लेते हुए भी दिख रही है. चारों तरफ बेड पर खून फैला हुआ है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बॉयफ्रैंड अभिजीत पाटीदार फरार है. इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी तलाश और तेज कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story