भारत

पीड़िता की बहन का सनसनीखेज दावा, एंबुलेंस में हुई दरिंदगी

jantaserishta.com
4 Jan 2026 8:11 AM IST
पीड़िता की बहन का सनसनीखेज दावा, एंबुलेंस में हुई दरिंदगी
x

सांकेतिक तस्वीर

सामूहिक दुष्कर्म का मामला.
फरीदाबाद: इको वैन में गैंगरेप के मामले में पीड़िता की बहन ने शनिवार को दावा किया कि उसकी बहन के साथ इको वैन के बजाय एंबुलेंस में दुष्कर्म हुआ था। हालांकि, पुलिस अपनी जांच पर अडिग है और आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कह रही है।
पीड़िता की बहन ने दावा किया कि उसकी बहन निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है। उनका कहना है कि उन्हें अस्पताल में मिलने नहीं दिया जा रहा है। 12 घंटे में पांच मिनट के लिए मिलने दिया है। उन्होंने बताया कि थाना के एसएचओ ने उपचार में मदद का भरोसा दिया था, लेकिन डॉक्टर उनसे बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं। 45 हजार रुपये जमा कर चुके हैं। डॉक्टर 28 हजार रुपये मांग रहे हैं। इस वजह से इलाज भी नहीं कर रहे हैं। पुलिस मदद नहीं कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें पहले एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने हमें इको वैन बताया था। कांग्रेस नेता शालिनी चोपड़ा ने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच गंभीरता से होनी चाहिए। सरकार को पीड़िता का इलाज करवाना चाहिए। एंबुलेंस निजी अस्पताल की बताई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस की जांच पूरी तरह पुख्ता है। पुलिस की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। पुलिस आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए पुख्ता सबूत जुटा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ और भी सबूत जुटाए जाने हैं। आरोपियों की शिनाख्त परेड होनी है।
प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि इस मामले में सोमवार तक पुलिस से रिपोर्ट मांगेंगे। पुलिस से बात हुई है। आरोपियों के एंबुलेंस के ड्राइवर होने का पता चला है। जहां तक इलाज का मसला है तो किसी न किसी तरह पीड़िता की इलाज में मदद की जाएगी। डॉक्टर से भी कम बजट में इलाज करने का आग्रह किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story