भारत
पीड़िता के शोर मचाने पर दादा की करतूत सामने आ सकी, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 March 2026 8:01 AM IST

x
दुष्कर्म का आरोप.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां छह वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है.
दरअसल, आरोप है कि घटना के समय 6 वर्षीय पोती घर में अकेली थी. इसी दौरान घर में मौजूद दादा ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और संबंध बनाने लगा. पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे.
परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





