भारत
कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप को पीड़िता ने बताया निराधार
jantaserishta.com
11 May 2024 1:19 PM IST

x
मामले में नया मोड़ आ गया है।
सासाराम: सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के बेटे पर लगे अपहरण और दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता और उसकी मां ने खुद सामने आकर बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी मनोज कुमार के निजी स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान, उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता और उसकी मां ने मीडिया के सामने आकर सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पीड़िता ने भी कोर्ट में दिए अपने बयान में सभी आरोपों को निराधार ठहराया।
इसके बाद, पीड़िता के पिता ने कोर्ट में मामले को रफा-दफा करने के लिए आवेदन कर दिया है। उधर, सासाराम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम के छोटे भाई मृत्युंजय भारती ने अपने बयान में कहा, “मेरे बड़े भाई मनोज कुमार और भतीजा उज्ज्वल कुमार पर राजनीतिक साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए।“
उन्होंने आगे कहा, “पीड़िता के पिता ने किसी के बहकावे में आकर मेरे भतीजे के खिलाफ केस दर्ज करवाया। अब तक की पुलिस जांच में एक भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।”वहीं, पीड़िता ने भी अपने बयान में कहा, “मेरा ना ही अपहरण हुआ, ना ही मेरे साथ कोई जोर जबरदस्ती हुई। मैं और उज्ज्वल अच्छे दोस्त हैं।“
Tagsकांग्रेस प्रत्याशीदुष्कर्मसासारामसासाराम न्यूज़सासाराम पुलिसcongress candidaterapesasaramsasaram newssasaram police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





