भारत

SP के पास पहुंची पीड़िता, पिता समेत 28 लोगों पर रेप का आरोप, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
13 Oct 2021 10:51 AM IST
SP के पास पहुंची पीड़िता, पिता समेत 28 लोगों पर रेप का आरोप, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

DEMO PIC

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने अपने पिता पर बलात्कार करने के साथ-साथ सपा और बसपा जिलाध्यक्षों सहित 28 लोगों द्वारा भी बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है.

इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता, सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार सहित सभी 28 आरोपियों के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
क्या है मामला?
नाबालिग छात्रा की शिकायत के अनुसार, जब वह 6वीं क्लास में पढ़ती थी तभी से उसके पिता उसका शारीरिक शोषण और रेप की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं, फिर धीरे-धीरे नाबालिग छात्रा के साथ उसके पिता अपने अन्य दोस्तों से भी बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिलाने लगे, जिनमें सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव और बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार भी शामिल है.
छात्रा के मुताबिक, इसका विरोध करने पर उसे और उसकी मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी गई, जिसके खौफ की वजह से वो शांत रहे और उसके साथ सालों तक यह चलता रहा. पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के आदेश दिए.
पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ-साथ अन्य कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. वहीं पिता की करतूत के सामने आने के बाद जिलेभर में आरोपियों के खिलाफ रोष व्याप्त है.
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने कहा कि यह मामला काफी संवेदनशील है, इसलिए लड़की का बयान लिया जा रहा है और सभी सावधानी बरती जा रही है, क्योंकि बिखरते रिश्ते का मामला है, इस मामले में हम बड़ी ही गंभीरता और संवेदनशीलता से जांच कर रहे हैं, इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story