भारत
हमारे प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है: मोहन भागवत
jantaserishta.com
16 Nov 2026 8:43 AM IST

x
जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को श्री राजाराम आश्रम में मरु निनाद-2026 में भाग लिया। इस दौरान जोधपुर प्रांत से 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस शिविर में भाग लिया, जबकि 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया। शनिवार को मार्ग पदयात्राएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में मोहन भागवन ने कहा कि जो मनुष्य हर प्रकार के नशे से दूर रहता है, उसका जीवन सुखी रहता है। संघ ने अपने कार्य के प्रारंभ से कहा है कि संघ क्या करेगा। पहला, संपूर्ण समाज को एक सूत्र में संगठित समाज के नाते खड़ा करेगा। उसके लिए सारे समाज को एक लक्ष्य चाहिए। इसके लिए हमें एक ऐसा जीवन जीना है जिससे दुनिया के सारे देश मनुष्य जीवन कैसा होना चाहिए, इसकी सीख हमें देखकर ले सकें। उसके लिए मनुष्यों का जीवन बिल्कुल निस्वार्थ होना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अपने इस प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है। हम धर्मपरायण देश हैं। हम दुनिया को धर्म देते हैं। धर्म रिलीजन नहीं है। हमारे यहां धर्म का अर्थ बहुत सरल शब्दों में बताया है, "परोपकार से दुनिया को जोड़ना।" परोपकार से पूरी दुनिया को जोड़ने का स्वभाव हमारा पहले से ही रहा है। लेकिन ये आक्रामक जो एक के बाद एक नशा हमारे यहां लाए, उस स्थिति में भी हम उसको भूलेंगे नहीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि प्राचीन समय में एक जीमूतवाहन राजकुमार थे, सर्पों और गरुड का बैर था। लड़ते-लड़ते समझौता हो गया कि रोज गरुड़ आएगा और सर्प को उसको खाने के लिए छोड़ देना है। जब राजकुमार को पता चला तो वो गया और सर्प की जगह खड़ा हो गया। राजकुमार ने गरुड़ से कहा कि मेरा शरीर हृष्टपुष्ट है, इसलिए आप मुझको खा लीजिए और सर्प को छोड़ दीजिए। मतलब, प्राचीन समय से ही हमारे देश में परोपकार चला आ रहा है।
TagsMohan Bhagwat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





