भारत
OMG! सब्जी 'रसेदार' नहीं 'सूखी'... इसी बात पर पति ने डायल कर दिया 112, पुलिस झटपट मौके पर पहुंची
jantaserishta.com
21 July 2026 3:26 PM IST

x
अनोखा घरेलू विवाद सामने आया.
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात सब्जी बनाने के तरीके को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. सूखी सब्जी न बनने से नाराज पति ने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल कर घरेलू विवाद की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
पूछताछ में युवक ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी पत्नी रोज रसेदार सब्जी बनाती है, जबकि उसे सूखी सब्जी पसंद है. पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों और परिजनों से बातचीत करके मामले को शांत कराया और शिकायत को क्लोज कर दिया.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक ने शिकायत करते हुए कहा कि उसकी पत्नी हमेशा रसेदार सब्जी बनाती है और उसे सूखी सब्जी पसंद है, इसलिए पुलिस उसकी पत्नी को समझाए. पुलिस ने युवक को हिदायत दी कि ऐसी मामूली बातों पर पुलिस को परेशान न करे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
दूसरी तरफ पत्नी का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है. पुलिस के अनुसार मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. चूंकि सूचना 112 पर आई थी, इसलिए पुलिस ने दोनों को समझाकर शिकायत उसी समय बंद कर दी और कोई अग्रिम कानूनी कार्रवाई नहीं की गई.
Tagsबदायूंपति-पत्नी के बीच विवादसब्जीडायल 112Badaundispute between husband and wifevegetabledial 112
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





