भारत

ATM में कैश जमा करने निकला वैन चालक 1.50 करोड़ लेकर फरार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 April 2023 10:52 AM IST
ATM में कैश जमा करने निकला वैन चालक 1.50 करोड़ लेकर फरार, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

इस वैन में चालक के अलावा कंपनी के चार लोग सवार थे।
पटना (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना में एटीएम में कैश जमा करने वाली एक निजी कंपनी के कैश वैन चालक के 1.50 करोड़ रुपए लेकर फरार होने का एक मामला प्रकाश में आया है। अगमकुआं के भूतनाथ रोड से निजी कंपनी का कैश वैन सोमवार को एटीएम में रुपए डालने निकला था। इस वैन में चालक के अलावा कंपनी के चार लोग सवार थे। आरोप है कि डंका इमली के पास स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम में जैसे ही अन्य कर्मचारी रुपए डालने घुसे वैसे ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस वैन को कुल तीन एटीएम में पैसे डालने थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आलमगंज थानान्तर्गत एजीएस सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के एक कैश वैन के गायब होने की सूचना है।
डंका इमली चौराहा के पास के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से कैश लाने के क्रम में कैश वैन गायब हुआ था। गायब हुये कैश वैन को बरामद कर लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कैश वैन को बरामद किया गया है।
वैन का ड्राइवर व वैन में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपए गायब हैं। घटना की सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया यह धोखे के तहत पैसे गायब कर देने का मामला प्रतीत हो रहा है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story