भारत

पत्‍नी और पति का अनोखा मामला, जानें स्टोरी

jantaserishta.com
26 Sept 2022 2:50 PM IST
पत्‍नी और पति का अनोखा मामला, जानें स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पत्‍नी 20 दिन पति के साथ रहेगी बाकी 10-11 दिन ससुराल में।
आगरा: आगरा में एक सिपाही की पत्‍नी, पति के साथ रहने के लिए परेशान हो गई। उसने पुलिस से पति की शिकायत तक कर दी कि पति उसे साथ रखने को राजी नहीं हो रहा है। पत्‍नी का कहना है कि जिसके साथ शादी हुई है मैं उसी के साथ रहना चाहती हूं। बात बढ़ी तो परिवार परामर्श केंद्र ने दोनों के बीच सुलह-समझौते की कोशिश की। अंत में तय हुआ कि पत्‍नी 20 दिन पति के साथ रहेगी बाकी 10-11 दिन ससुराल में।
इसके पहले पत्‍नी ने काउंसलर से कहा कि शादी को एक साल बीत चुके हैं। पति साथ नहीं रख रहे हैं। कहते हैं कि ससुराल में रहो। मुझे तो जिससे शादी हुई है उसके साथ ही रहना है। उसने कहा कि वह जब भी पति से साथ रहने की बात कहती है पति कोई न कोई बहाना बना देता है। कहने लगता है कि उसकी नौकरी में आने-जाने का समय नहीं है। कुछ समय और माता-पिता के साथ रहो। बाद में सोचेंगे क्या करना है। सिपाही ने अपना पक्ष रखा। कहा कि पत्नी को कोई दिक्कत नहीं हो इसलिए माता-पिता के साथ रखा है। वह तो आज एक थाने में कल दूसरे थाने में होगा। अपना खुद का मकान भी नहीं है। जो घर ले रखा है उसमें सभी सुविधाएं नहीं है।
परिवार परामर्श केंद्र में देर तक समझाने पर सिपाही इस बात के लिए तैयार हो गया कि 20 दिन पत्नी को साथ रखेगा। वहीं पत्नी भी इस बात के लिए तैयार हो गई कि दस दिन सास-ससुर के साथ ससुराल में रहेगी। दोनों के बीच समझौता करा दिया गया।
परामर्श केंद्र में शनिवार व रविवार को कुल 32 जोड़े आए। 10 जोड़ों में सुलह कराई गई। पांच मामलों में समझौता न होता दिख पति के खिलाफ मुकदमे की संस्तुति की। केंद्र प्रभारी कमर सुल्तान ने बताया शेष जोड़ों को तारीख दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story