भारत

केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने बताई हिंदुओं की नई परिभाषा, जानिए क्या कहा?

jantaserishta.com
1 May 2022 8:19 AM IST
केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने बताई हिंदुओं की नई परिभाषा, जानिए क्या कहा?
x

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने दावा किया कि हिंदू भौगौलिक पहचान है और हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण व पर्यावरण राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी 'डिजिटल हिंदू संगोष्ठी' के 10वें संस्करण में की, जिसका आयोजन हैदराबाद में भारत नीति संगठन करता है।

चौबे ने कहा, "कई विदेशी बुद्धिजीवी इस तथ्य से सहमत हैं कि हमारा देश ज्ञान की भूमि है। हम सभी को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। मेरा मानना है कि हिंदू एक जीवनशैली है और हमें हिंदू शब्द को कभी सीमाओं में सीमित नहीं करना चाहिए। हिंदू भौगोलिक पहचान है। सभी लोग, जो हिमालय से हिंद महासागर के भूभाग पर रहते हैं वे हिंदू हैं।"
अश्विनी चौबे के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर राव और पार्टी सांसद मनोज तिवारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों के लोगों की उपस्थिति देश की एकता और ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "भारत जीवंत लोकतंत्र का एक उदाहरण है जिसे दुनिया ने स्वीकार किया है। हम अपने देश को अपनी मां के रूप में मानते हैं और हम भारत को 'भारत माता' के रूप में देखते हैं। यही हमें बाकी लोगों से अलग करता है।"
नदियों को रिस्टोर करने के लिए एनडीए सरकार के प्रयासों के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार ने गंगा नदी के संरक्षण और कायाकल्प के लिए 'नमामि गंगे' परियोजना शुरू की है। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसमें लगभग 1,000 युवा सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story