भारत

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक बयान पर केंद्रीय मंत्री बोले

jantaserishta.com
15 Dec 2025 10:57 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक बयान पर केंद्रीय मंत्री बोले
x
नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कांग्रेस पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों की आलोचना की है। पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की यही संस्कृति है। वे इसी संस्कृति के साथ देश पर राज करने का सपना देख रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हमने उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेने के लिए कहा था। उन्हें टिप्स लेने चाहिए कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी जनता का विश्वास जीतते हैं।"
कांग्रेस के कथित 'वोट चोरी' के आरोपों पर ललन सिंह ने कहा, "उन्हें जनता का विश्वास नहीं मिल रहा है। इसलिए वह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जिसका असल मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है।" केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नितिन नवीन को बहुत-बहुत बधाई। वह युवा हैं, मेहनती हैं, और बिना पब्लिसिटी के संगठन का काम गंभीरता से करते हैं। इसलिए उनकी पहचान एक अच्छे संगठनकर्ता के रूप में हुई है और भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी है।"
ललन सिंह ने कहा कि हम आशा करते हैं कि जिस तरह वे अब तक अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करते आए हैं, उसी तरह आगे भी करेंगे। वहीं, बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के नेता अशोक चौधरी ने कहा, "यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य के किसी नेता का इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनना गर्व की बात है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि अपने कार्यकाल के दौरान, वे अपनी समझदारी, विनम्रता और लगन से पूरे देश में बीजेपी के संगठनात्मक प्रभाव को मजबूत करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story