भारत
अनियंत्रित ट्रक भीड़ में ही घुस गई! भीड़ को कुचला, 3 की मौत
jantaserishta.com
10 May 2023 9:30 AM IST

x
तरबूज बेच रहे दुकान के सामने लगी भीड़ को कुचल दिया।
मुज़फ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे अस्थाई तौर पर दुकान लगाकर तरबूज बेच रहे दुकान के सामने लगी भीड़ को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस के मुताबिक, सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट के पास कुछ लोग अपने खेतों से तरबूज लाकर बेचा करते हैं और मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले इसे खरीदते हैं।
बुधवार की सुबह अस्थाई तरबूज दुकानदारों के पास भीड़ लगी थी। उसी समय एक अनियंत्रित ट्रक भीड़ ने लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
घायलों मे एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कारवाई में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





