भारत

रक्षाबंधन पर इजरायली दूतावास में दिखा भारत-इजरायल का अटूट रिश्ता

jantaserishta.com
28 Aug 2026 3:23 PM IST
रक्षाबंधन पर इजरायली दूतावास में दिखा भारत-इजरायल का अटूट रिश्ता
x
नई दिल्‍ली: रक्षाबंधन पर भार‍त और इजरायल ने भी दोनों देशों के बीच एक मजबूत र‍िश्‍ते की म‍िसाल पेश की। भारत के नई दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास में राजनीतिक सलाहकार और युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम को भारतीय बहनों ने राखी बांधी।
इजरायली दूतावास ने रक्षाबंधन के इस मौके को दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ते से जोड़ते हुए अच्‍छे संबंध की बात कही। इजरायली दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में बहनों के राखी बांधने का व‍ीड‍ियो साझा करते हुए ल‍िखा, ''भारत + इजरायल = एक मजबूत और खूबसूरत दोस्ती का बंधन!''
युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम ने भी भारतीय बहनों से राखी बंधवाकर दोनों देशों के बीच मजबूत और खूबसूरत र‍िश्‍ते की बात कही। भाई-बहन के मजबूत र‍िश्‍ते का हवाला देते हुए नित्तई बेन कहा क‍ि भारत और इजरायल के बीच भी इसी तरह का मजबूत र‍िश्‍ता है।
नित्तई बेन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में राखी बंधवाने का एक वीड‍ियो साझा करते हुए ल‍िखा, ''रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! भाई-बहन का रिश्ता एक-दूसरे की देखभाल, साथ और भरोसे का रिश्ता होता है। बिल्कुल इसी तरह इजरायल और भारत के रिश्ते भी एक-दूसरे के समर्थन और दोस्ती पर आधारित हैं।
राखी बंधवाने के बाद नित्तई बेन ने भारतीय बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी द‍िए। भारत और इजरायल एक दूसरे के प्रति मजबूत दोस्ती के लिए प्रतिबद्धता जताते रहे हैं। पहले भी भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार दोनों देशों के बीच मजबूत र‍िश्‍तों के छह स्तंभों और छह मूल्यों की बात कर चुके हैं। उनके अनुसार, भारत के साथ इजरायल इन मूलभूत मूल्यों को साझा करता है। इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम साथ मिलकर काम करते हुए इन साझा मूल्यों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करें। इसके लिए न केवल अधिक विचार-विमर्श और संवाद की आवश्यकता है, बल्कि इन साझा मूल्यों को ठोस पहलों और सार्थक परिणामों में बदलने के लिए निवेश करने की भी जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story