भारत

दिल्ली के मशहूर जिया बैंड की धुन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में गूंजी

jantaserishta.com
3 Jan 2023 2:28 PM IST
दिल्ली के मशहूर जिया बैंड की धुन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में गूंजी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली का जिया बैंड बहुत ही पुराना और मशहूर बैंड है। राहुल गांधी की दिल्ली से फिर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली का मशहूर जिया बैंड भी लगाया गया था। इस बैंड की धुन भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनी। आपको बता दें कि दिल्ली का जिया बैंड 1936 से अपना प्रदर्शन लगातार कर रहा है। जिया बैंड का प्रदर्शन पुराने समय से ही इतना अच्छा रहा है कि आज भी यह बैंड बहुत सारी वीवीआईपी शादियों में और बहुत सारी फिल्म की शूटिंग में भी लगाया जाता है। बहुत सारी फिल्मों में इस बैंड को आप देख सकते हैं।
दिल्ली का यह मशहूर बैंड अभी तक क्रिकेट जगत, राजनीतिक जगत, फिल्म जगत से जुड़ी बहुत सारी हस्तियों की शादियों में लग चुका है। दिल्ली सहित पूरे भारत में इस बैंड का काफी क्रेज है। आज इस बैंड की धुन राहुल गांधी की दिल्ली से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में भी सुनने को मिली। लोगों ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बैंड की धुन का भी खूब आनंद लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिया बैंड की धुन के साथ कांग्रेस पार्टी के स्लोगन पर नारे लगाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story