भारत
कब्र से निकलेगी हकीकत, प्रेमी पर गंभीर आरोपों के बाद हड़कंप
jantaserishta.com
11 April 2026 9:12 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 14 साल की नाबालिग लड़की का शव उसी के घर में संदिग्ध हालत में मिला है. बताया जा रहा कि लड़की का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल में दोनों को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और डांट फटकार लगाई गई. इस सब के बाद से लड़की का शव बरामद किया गया है, परिजनों ने आनन फानन में शव को बगैर पोस्टमार्टम के दफना दिया. अब घटना के कुछ दिन बाद मां ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है. मां ने एसपी से शिकायत कर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मामला गिरवां थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बेटी को गांव का सजातीय एक किशोर लड़का आये दिन परेशान करता था, उसको डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था. आरोप है कि वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, उसी ने मेरी बेटी की हत्या कर दी. मैंने गांव वालों के कहने पर घटना के दिन बगैर पोस्टमार्टम कराए बच्ची की लाश को दफनाया दिया.उस दिन मैंने सभी के कहने पर ऐसा कर दिया, लेकिन अब पुलिस से मांग है कि लाश को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.
घटना के दिन पुलिस मौके पर पहुचीं, तो गांव वालों ने पुलिस को बताया कि लड़की का गांव के युवक से सम्बन्ध थे और मां ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. मां ने दोनो को डांट फटकार लगाई, जिसके बाद बेटी ने खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस मामले में बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है.
एसपी पलाश बंसल के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरवां क्षेत्र में एक लड़की का शव उसी के घर से बरामद हुआ था. परिजनों ने बगैर सूचना दिए दफना दिया था लेकिन आज मां ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई किये जाने की शिकायत की है, जिस पर डीएम के आदेश के बाद शव को कब्र से निकाला जाएगा, पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जो भी रिपोर्ट में तथ्य आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





