भारत

चौथी शादी वाला सच...पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन

jantaserishta.com
16 Jun 2025 3:30 PM IST
चौथी शादी वाला सच...पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां की रहने वाली हिना कौसर ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि उसका पति पहले तीन शादी कर चुका है और यह बात शादी के बाद उसे पता चली. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के अनुसार, उसके पति ने उसका सौदा करने की भी साजिश रची थी और किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने की बात कर रहा था.
महिला की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498A (दहेज उत्पीड़न), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 406 (विश्वासघात कर संपत्ति हड़पना), 323 (मारपीट), 506 (धमकी देना) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं 3 व 4 में मुकदमा दर्ज किया है.
पीड़िता हिना कौसर की शादी 15 फरवरी 2019 को फिरोज खान पुत्र इसरार खान निवासी 365 गढ़गंज, जालौन, उत्तर प्रदेश से मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी में 5 लाख रुपये नकद, 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिया गया था. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार प्रताड़नात्मक हो गया.
पीड़िता की दर्ज एफआईआर के मुताबिक पति, जेठ और अन्य ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. वे आए दिन ताने मारते, मारपीट करते और मानसिक रूप से यातना देते थे. पीड़िता ने बताया कि उसे कई बार जबरन मायके भेजा गया और बीमार हालत में भी उसका इलाज नहीं कराया गया. जब उसने विरोध किया, तो उसे धमकाया गया और कहा गया कि उसे दूसरी जगह बेच दिया जाएगा.
हिना कौसर ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसे जानकारी मिली कि उसका पति फिरोज खान पहले तीन शादियां कर चुका है. इस बात को उससे छुपाया गया था. जब उसने सवाल किया, तो पति ने उसे धमकी दी और उससे मारपीट की.
एफआईआर में पति फिरोज खान समेत कुल आठ लोगों के नाम हैं. इसमें इकबाल जेठ, शमशाद जेठ, सरताज, चांटा जेठानी, शकीला, कमरजहां ननद और सलीमा ननदोई शामिल हैं. इन सभी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, दहेज की मांग और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए गए हैं. इस पूरे मामले में मयंक तिवारी, एसीपी लोहामंडी, आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि "पीड़िता की तहरीर के आधार पर शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story