भारत

सास और पत्नी का सच आया सामने...युवक ने खत्म की जिंदगी

jantaserishta.com
1 Dec 2025 9:01 AM IST
सास और पत्नी का सच आया सामने...युवक ने खत्म की जिंदगी
x
वीडियो-चैट मिले.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को सास और पत्नी से परेशान होकर युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. मामला गांधीनगर क्षेत्र का है. युवक के फोन से कुछ वीडियो और चैट भी मिले हैं. जिससे पुष्टि हुई है कि वह पारिवारिक तनाव और मानसिक अवसाद से गुजर रहा था. ऐसे में उसने अपना जीवन खत्म कर लिया.
जानकारी के अनुसार दिवाली के समय युवक की पत्नी मामूली विवाद के बाद मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह गहरे तनाव में चल रहा था. परिवार का कहना है कि वह लगातार पत्नी को घर वापस आने के लिए मनाने जाता रहा, लेकिन पत्नी लौटने को तैयार नहीं थी. परिजनों का आरोप है कि पत्नी और सास द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न और लगातार तनाव के कारण उनसे सुसाइड कर लिया.
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह अवसाद में था और खुद को अकेला महसूस कर रहा था. जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया. युवक की मौत पर परिजन जांच की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.
फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल डेटा, चैटिंग और वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. मृतक युवक के परिजनों ने पत्नी और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null