भारत
ड्राइवर की जगह खलासी चला रहा था ट्रक, सड़क पार कर रहे SI को कुचला
jantaserishta.com
8 Jan 2026 3:01 PM IST

x
सब इंस्पेक्टर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बांका: बिहार में बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर पंजवारा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के समय वह पैदल रात्रि गश्त कर रहे थे और संकट मोचन चौक के पास सड़क पार कर रहे थे।
हादसा बुधवार देर रात को हुआ। हादसे के बाद सब इंस्पेक्टर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई पुरेंद्र सिंह मुंगेर जिले के सुपौल जमुआ गांव के निवासी थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन गश्ती दल के अन्य पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाई और ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि ट्रक को ड्राइवर की जगह खलासी चला रहा था और उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। गुरुवार को पुलिस ने खलासी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गंभीर जांच की जा रही है।
एसआई पुरेंद्र सिंह की मौत की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पंजवारा थाना परिसर में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई के परिजन मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर बुरा हाल है। पुरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार वाले झारखंड के देवघर में रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





