भारत

तिहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत, ट्रिपल मर्डर की ये है पूरी दास्तान...

jantaserishta.com
30 Dec 2025 1:04 PM IST
तिहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत, ट्रिपल मर्डर की ये है पूरी दास्तान...
x
पढ़ें पूरी खबर.
गाजीपुर: गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र में 24/25 दिसंबर की रात हुए चर्चित हत्याकांड में लापता तीसरे युवक अंकित सिंह का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. अंकित, विक्की सिंह और सौरभ सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी गांव के दूसरे गुट से उनकी हिंसक झड़प हो गई थी. आरोपियों ने तीनों दोस्तों की हत्या कर उनके शवों को 10 बीघा में फैली पोखरी/तालाब में फेंक दिया था. विक्की और सौरभ के शव पहले ही मिल चुके थे, जबकि अंकित का शव पांचवें दिन पोखरे का पानी निकलवाने के बाद मिला.
लापता अंकित की मां लगातार थाने में बेटे की तलाश के लिए गुहार लगा रही थीं. मामले की गंभीरता देख एसपी डॉ. ईरज राजा ने पोखरे की व्यापक तलाशी के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कीं.
इसके बाद जनरेटर मंगवाकर पोखरे का पानी खाली कराया गया और ड्रोन कैमरों से स्कैनिंग की गई. आखिरकार पांचवें दिन अंकित का शव भी उसी जगह से बरामद हुआ, जिससे अब इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है.
इस खूनी वारदात के पीछे गांव के ही दो गुटों का पुराना विवाद सामने आया है. दोनों पक्षों के बीच सितंबर के महीने में भी विवाद हुआ था और एफआईआर दर्ज हुई थी. आरोप है कि पुलिस ने उस समय कड़ी कार्रवाई नहीं की, जिसकी परिणति इस तिहरे हत्याकांड के रूप में हुई.
इस गंभीर लापरवाही पर पुलिस प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है. गहमर थाने के एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि एक अन्य इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है. फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story