भारत

दो जिप्सियों के पीछे दौड़ पड़ी बाघिन, पर्यटकों की थमी सांसे, फिर...

jantaserishta.com
3 Jan 2022 10:08 AM IST
दो जिप्सियों के पीछे दौड़ पड़ी बाघिन, पर्यटकों की थमी सांसे, फिर...
x
पर्यटक डर गए और उनकी धड़कनें बढ़ गई.

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर में सुल्ताना नम की बाघिन ने पर्यटकों से भरी जिप्सी को दौड़ा दिया. सुबह जोन नम्बर एक में सिंहद्वार के आसपास घूमने के दौरान बाघिन टी-107 सुल्ताना पर्यटकों से भरी दो जिप्सियों के पीछे दौड़ पड़ी.

बाघिन के अचानक जिप्सी के पीछे भागने से पर्यटक डर गए और उनकी धड़कनें बढ़ गई. हालांकि दोनों जिप्सी चालकों ने अपनी सूझबूझ से वाहनों को बाघिन की जद से दूर कर लिया. थोड़ी देर पीछा करने के बाद बाघिन भी रुक गई. बाघिन के रुकने पर जिप्सी में सवार पर्यटकों व चालक ने राहत की सांस ली.
जानकारी के अनुसार, सुबह की पारी में जोन नम्बर एक में सिंहद्वार के पास टाइगर सफारी के दौरान बाघिन सुल्ताना दिखाई दी. बाघिन को देखने के लिए मौके पर पर्यटकों की गाड़ियों का जमावड़ा लग गया. इससे आक्रामक होकर बाघिन अचानक पर्यटकों से भरी दो जिप्सी के पीछे भागने लगी.
जिप्सी के चालकों ने लगभग तीस मीटर तक बैक गियर में गाड़ी दौड़ाई और वाहन को बाघिन की पहुंच से दूर ले गए. बाघिन से दूर होने पर जिप्सी में सवार पर्यटकों ने राहत की सांस ली.
गौरतलब है कि रणथम्भौर में इससे पहले भी बाघिन सुल्ताना के पर्यटक वाहन को चार्ज करने का मामला सामने आया था. बाघिन सुल्ताना अब तक दो बाद पर्यटक वाहनों पर ऐसा कर चुकी है. पहली बार बाघिन ने एक केण्टर के साथ-साथ दौड़ लगाई थी तथा तथा जिप्सी के पीछे के हिस्से पर अपने पंजे टिका दिए थे.
हाल ही 24 नवम्बर को सुल्ताना ने बाइक पर गश्त कर रहे दो वनकर्मियों का भी कुछ दूरी तक पीछा किया था. इसके बाद वन विभाग ने ऐहतियात के तौर पर जोन एक को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था. बाद में जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. अब एकबार फिर बाघिन का पर्यटक वाहनों के पीछे दौड़ने का मामला सामने आया है.
रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ टीसी वर्मा का कहना है कि सुबह की पारी में जोन एक में बाघिन टी-107 सुल्ताना ने कुछ दूरी तक पर्यटक गाड़ी के पीछे दौड़ लगाई थी. विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है तथा जोन एक को पुन: बंद करने पर विचार किया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story