भारत

बाइक सवार मजदूर पर बाघ ने अचानक किया हमला, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
7 Feb 2022 4:42 PM IST
बाइक सवार मजदूर पर बाघ ने अचानक किया हमला, फिर हुआ ये...
x
वीडियो हुआ वायरल।

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक बाघ की वजह से कुछ लोग दहशत में हैं. बीती रात बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे एक मजदूर पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया. अचानक हुए हमले की वजह से शख्स बाइक समेत सड़क पर गिर गया.

घटना स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे जिसे देखकर बाघ वहां से फरार हो गया और उस मजदूर की जान बच गई. बाघ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो फिर वहां पहुंच गया. घटना वेस्टर्न कोल फील्ड के पद्मापुर कोयला खदान की है. मजदूर रात की पाली में काम पर जा रहे थे उसी दौरान ये घटना हुई. मजदूरों को लगा की बाघ चला गया है इसीलिए वे बाइक चालक को उठाकर उठा रहे थे तभी बाघ फिर से अचानक सामने आ गया.
बाघ को सामने देखकर मजदूर बेहद डर गए. काफी देर तक बाघ कामगारों को घूमता रहा और वो शोर मचाकर बाघ को भगाने की कोशिश करते रहे.
इस पूरी घटना का वीडियो एक मजदूर ने अपने मोबाइल में बना लिया. हालांकि कुछ समय बाद बाघ वहा से चला गया जिसके बाद कामगारों की जान में जान आई, इस घटना के बाद मजदूर बेहद डरे हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story