
यूपी। महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर अपनी बहन को प्रेमी के साथ देख तीन भाइयों ने उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर मार डाला। वहीं युवक अधमरी हालत में जान बचाकर भाग निकला। बहन के शव को भाइयों ने पिकअप से गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने तीनों भाइयों को शनिवार को हिरासत में ले लिया, जिनमें 15 साल का एक बाल अपचारी है।
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर अपनी बहन को प्रेमी के साथ देख तीन भाइयों ने उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर मार डाला। वहीं युवक अधमरी हालत में जान बचाकर भाग निकला। बहन के शव को भाइयों ने पिकअप से गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने तीनों भाइयों को शनिवार को हिरासत में ले लिया, जिनमें 15 साल का एक बाल अपचारी है।
अगली सुबह शुक्रवार को तीनों भाई, बहन का शव पिकअप में लादकर उसे गोरखपुर जिले के थाना सहजनवा क्षेत्र के सिसई घाट ले गए। बिना किसी को बताए शव को जला दिया। पहले मामले में मारपीट-धमकी का केस दर्ज हुआ था। एसपी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने तह तक जाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। शनिवार को पुलिस की फोरेंसिक टीम बुलाई गई। सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम और पनियरा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य एकत्र किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवती के भाई ने अपने घर की साफ-सफाई की। खून से लथपथ कपड़े को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। गांव में पुलिस तैनात है। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।





