भारत में कोरोना का खतरा बरकरार: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भेजी विशेष टीमें

नई दिल्ली: Corona Pandemic: देश में कोरोना के मामलों की संख्या कम जरूर हुई है लेकिन केंद्र सरकार को भी ढिलाई नहीं बरत रही है. हाल के समय में छोटे राज्यों, खासकर पूर्वोत्त्तर के राज्यों में कोरोना के नए केसों की संख्या में इजाफे के बाद केंद्र सरकार ने छह राज्यों में टीमें भेजी हैं. कोविड-19 पर नियंत्रण और रोकथाम के उपयोगों के तहत छह राज्यों में ये टीमें भेजी गई हैं, उनमें अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. राज्यों में भेजी जाने वाले उच्च स्तरीय टीम में एक क्लीनिशियन और एक लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होगा. जानकारी के अनुसार, टीम वहां कोविड-19 मैनेंजमेंट, निगरानी, कंटेनमेंट ऑपरेशसंस और टेस्टिंग जैसे काम को देखेंगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय टीम इन राज्यों में कोविड की स्थिति का मूल्यांकन करेंगी और जरूरी उपाय सुझाएंगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





