भारत

चोरों ने तो हद ही कर दी! बस को बनाया निशाना, पुलिस भी रह गई हैरान

jantaserishta.com
17 Dec 2024 1:14 PM IST
चोरों ने तो हद ही कर दी! बस को बनाया निशाना, पुलिस भी रह गई हैरान
x
बस बरामद.
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले से चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसका अंदाजा पंजाब रोडवेज की बस चोरी होने से लगाया जा सकता है. दरअसल, फिरोजपुर में चोरों ने पंजाब रोडवेज की एक बस को ही चुरा लिया. जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया.
हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया और बस को भी बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार रोडवेज बस को खड़ी करके ड्राइवर और कंडक्टर एक ढाबे पर खाना खा रहे थे. इसी दौरान रोडवेज की बस चोरी कर ली गई. खाना खाने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर जब वापस आए तो बस नहीं दिखी. जिसके बाद उन्होंने बस आसपास भी सर्च किया. लेकिन बस नहीं दिखाई दी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
मामले में डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फरीदकोट डिपो की पीआरटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर गोलू का मोड़ पर खाना खाने के लिए रुके थे. इसी दौरान चोर सरकारी बस चुराकर भाग गए. जिसके बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने बस भी बरामद कर लिया.
डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर रही है. वारदात में शामिल अन्य चोरों का भी पुलिस पता लगा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story