भारत
बच्ची से दुष्कर्म करने वाले चोर के दोनों पैरों में पुलिस ने मारी गोली
jantaserishta.com
19 April 2026 9:14 AM IST

x
अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश ने हाल ही में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के साथ उसके घर से चोरी की थी।
इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी पुलिया के पास पुलिस को देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में घायल बदमाश को भर्ती कराया गया।
एसीपी ने बताया कि घायल बदमाश ने जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू है और गाजियाबाद की झुग्गियों में रहता है। देर रात में घरों में चोरियां करने के लिए निकलता है। आज वह इसी ताक में था कि देर रात किसी घर को अपना निशाना बनाए, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पूछताछ में बदमाश ने यह भी बताया कि दो दिन पहले इंदिरापुरम इलाके की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों के घर में घुसकर उसने 7 वर्षीय बच्ची को उठाया और पास में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची द्वारा विरोध करने पर उसको उसके घर पर छोड़ दिया, लेकिन उसके घर में चार्जिंग पर लगा हुआ मोबाइल फोन और 11,000 रुपये चोरी कर लिए। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुए हैं।
पुलिस के द्वारा इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। फिलहाल अल्फाजुद्दीन के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tagsगाजियाबादबच्ची से दुष्कर्मगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसGhaziabadrape of a girlGhaziabad NewsGhaziabad Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





