भारत

दुम दबाकर भागा चोर, कार के पास भटक रहा था, तभी...

jantaserishta.com
20 July 2024 4:44 PM IST
दुम दबाकर भागा चोर, कार के पास भटक रहा था, तभी...
x
देखें LIVE वीडियो.
गाजियाबाद: घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लैपटॉप चोरी कर भाग रहे चोर को पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस की मदद से पकड़ लिया। आरोपी के पास से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद हुआ है। कविनगर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विपिन कुमार त्यागी का कहना है कि वह राजनगर सेक्टर-15 में रहते हैं। गुरुवार रात उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। जिसमें उनका लैपटॉप रखा हुआ था। देर रात उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक स्कूटी सवार उनकी गाड़ी के पास आकर रुका और वह गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर भागने लगा। इस पर विपिन त्यागी बाहर आए और गश्त कर रही पुलिस की मदद से भाग रहे चोर को पकड़ लिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। विपिन त्यागी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story