भारत
घर में महिला को चूमकर भागा चोर, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
7 Jan 2025 2:35 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
मुंबई उपनगरीय: मुंबई उपनगरीय के मलाड में एक अजीब मामला सामने आया है. चोरी करने घुसे चोर को जब कोई कीमती सामान नहीं मिला तो आरोपी घर में मौजूद महिला को चूमकर भाग गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.
कुरार थाना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को छेड़छाड़ और लूट की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 3 जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में हुई.
38 साल की शिकायतकर्ता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर दिया और उससे सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने को कहा. हालांकि, जब महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी ने उसे चूमा और भाग गया.
महिला ने बाद में कुरार पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. शिकायत के बाद उसी शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है. साथ ही उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और फिलहाल बेरोजगार है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





