भारत

चोर को होशियारी दिखाना पड़ा महंगा, बुलेट चलाने के देख रहा था सपने, अब पहुंचा जेल

jantaserishta.com
5 Jun 2021 2:34 PM IST
चोर को होशियारी दिखाना पड़ा महंगा, बुलेट चलाने के देख रहा था सपने, अब पहुंचा जेल
x

DEMO PIC

चोर अपने ही जाल में फंस गया...

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में चोरी (Theft) का अनोखा मामला सामने आया. चोर अपने ही जाल में फंस गया, वो भी चोरी के 5 महीने बाद. दरअसल चोर ने राजधानी के कोकर के सुंदर विहार इलाके से पांच महीने पहले एक बुलेट चुराया था. लेकिन बाइक का कागज नहीं होने के चलते वह उसे ना तो बेच पा रहा था और ना ही उस पर चढ़ पा रहा था. पांच महीने बाद उसने बुलेट का ऑनरबुक पाने की तरकीब लगाई और पहुंच गया बुलेट मालिक के घर. लेकिन उसकी चाल मालिक को समझ में आ गई. लिहाज चोर को हवालात की हवा खानी पड़ी.

रांची के सदर थाने की पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक चोरी के 5 महीने आरोपी ऑनरबुक लेने मालिक के घर पहुंचा था. वह खुद को शोरूम का आदमी बताकर मालिक से ऑनरबुक मांग रहा था. लेकिन घरवालों को उस पर शक हुआ. लिहाजा घरवालों ने उसे पकड़कर सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सबकुछ उगल दिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरज कुमार कोडरमा का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का बुलेट कोडरमा स्थित उसके घर से बरामद कर लिया गया है. पिछले साल दिसंबर में उसने रांची के सुंदर बिहार इलाके से विक्की नामक युवक का बुलेट चुराया था. आरोपी रांची में पेंटर का काम करता था. चोरी के बाद वह बुलेट लेकर अपने घर कोडरमा चला गया. लेकिन पकड़े जाने के डर से वह बुलेट का उपयोग नहीं कर रहा था और कागज नहीं होने के चलते वह इसे बेच भी नहीं पा रहा था. इसलिए उसने तरकीब लगाकर कागजात हासिल करने की योजना बनाई. चाल उलटा पड़ा और वह पकड़ा गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story