भारत

iPhone चुराने के बाद चोर का हाल बेहाल, क्या है वीडियो में देखे?

jantaserishta.com
3 Jan 2022 10:00 AM IST
iPhone चुराने के बाद चोर का हाल बेहाल, क्या है वीडियो में देखे?
x

Watch Video: बस (Bus), ट्रेन (Train) या भीड़-भाड़ वाली जगह पर जेबकतरों (pickpocket) द्वारा जेब काटना आम बात है. आजकल जेबकतरे सबसे ज्यादा आपके मोबाइल (Mobile) पर फोकस रखते हैं. बड़ी संख्या में चोर लोगों की जेब काटने में सफल होते हैं और इसके बाद खूब मौज करते हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसा भी हो जाता है जहां जेब काटने के बाद, वहां से मिले माल को लेकर चोरों के आगे रोने की नौबत आ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बस है, जिसमें यात्री खचाखच भरे हुए हैं. कैमरे का फोकस एक लड़के पर पड़ता है जो खड़ा है. उसकी दाईं जेब में से एक फोन बाहर झांक रहा होता है. फोन पर ऐप्पल का लोगो बना होता है. इसके बाद जहां वो लड़का खड़ा होता है, उस सीट के अगल-बगल में बैठे दो लड़के मोबाइल को देखकर इशारा करते हैं. फोन का कवर आईफोन जैसा लगाया गया है. दोनों लड़के इसे आईफोन समझ लेते हैं. इस बीच एक लड़का मौका देखकर जेब से फोन निकाल लेता है, लेकिन इसके बाद चोरों का जो हाल होता है वह शायद ही आपने कभी देखा हो. यही वजह है कि यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है.
दरअसल फोन चुराने के बाद ठगों को लगता है कि उनके हाथ नया आईफोन लग गया है. वह इस फोन को बस में ही देखने लगते हैं. तभी अचानक वह जो देखते हैं उससे उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है. वास्तव में वह आईफोन होता ही नहीं है. वीडियो में दिखने वाला फोन बेसिक फोन है और उस लड़के ने उस फोन में कवर लगाकर उसे असली आईफोन जैसा लुक दे दिया है. जब फोन निकालने वाला चोर यह समझता है तो काफी परेशान हो जाता है और रोने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story