भारत

चोरी करने घर में घुसा चोर, महिला को अकेला देखा बदली नियत, और फिर...

jantaserishta.com
27 March 2021 10:50 AM IST
चोरी करने घर में घुसा चोर, महिला को अकेला देखा बदली नियत, और फिर...
x

DEMO PIC

एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

यूपी के गाजीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक चोर चोरी के मकसद से घर में घुसा था. घर में सामान ढूंढ़ते वक्त उसकी नजर घर में सो रही महिला पर पड़ी. इसके बाद चोर ने जो किया वह काफी चौकाने वाला था. चोर ने महिला को डरा धमका कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.

ये वारदात गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र की है. रेप की वारदात के बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपी चोर को तलाशने में जुट गई और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.
एसपी गाजीपुर डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि 19 मार्च की रात को चोर चोरी के इरादे से एक घर में घुसा था, लेकिन घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया.
एसपी का कहना है कि इस मामले का राजफाश करना पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग काम था लेकिन पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचनाओं पर इस डार्क केस को सुलझाया. पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी. शुक्रवार को सुबह आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई.
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल यादव बताया है जोकि खानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है और बताया कि वो चोरी की नियत से घर में घुसा था, लेकिन उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर ऐसा घिनोना कृत्य कर दिया.
एसपी डॉ० ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे की सरिया, उसका मोबाइल और कपड़ा बरामद कर लिया गया है और इसे जेल भेजा जा रहा है. साथ ही उन्होंने इस केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story