चोर कंपनी को दबोचा गया, इनके कांड जानकर हैरान रह जाएंगे

DEMO PIC
जयपुर: राजधानी जयपुर (Rajasthan) में एक ऐसा चोर गिरोह पकड़ा गया है जिसके कारनामे सुनकर पुलिस वालों ने भी अपना माथा पकड़ लिया. जयपुर में शास्त्री नगर थाना पुलिस (Shashtri nagar police) ने कार्रवाई के दौरान 10 बदमाशों का एक गिरोह पकड़ा है जो शहर में कॉर्पोरेट कंपनी (corporate company) के तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. इस गिरोह में बदमाश महीने की सैलरी पर नौकरी (salary based thief) करते थे और चोरी का पूरा हिसाब गिरोह के सरगना को देते थे. सभी बदमाशों को चोरी के बाद उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर सैलरी (thief salary) दी जाती थी. पुलिस को पता चला है कि इस गिरोह (gang of thieves) से जुड़े बदमाश वाहन चुराने से लेकर उसे ठिकाने लगाने, फिर उसके पार्ट काटकर बेचने में माहिर हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





