भारत

चोर ने की खुद के शादी में चोरी, दूल्हे की पुलिस ने किया ये खुलासा

Kunti Dhruw
30 July 2021 6:31 PM GMT
चोर ने की खुद के शादी में चोरी, दूल्हे की पुलिस ने किया ये खुलासा
x
यूपी के आगरा में पुलिस ने चोरी की एक अलग ही वारदात का खुलासा किया है।

यूपी के आगरा में पुलिस ने चोरी की एक अलग ही वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। दो में से एक चोर ऐसा है जिसकी अभी कुछ दिन पहले शादी तय हुई थी। प्रोफेशन चोर होने के चलते वह चोरी की अक्सर वारदातें करता ही रहता है। जहां भी सामान दिखता है तो वह चोरी करने से अपने आप को रोक नहीं पाता। शादी समारोह में भी कुछ ऐसा ही हुआ। चोर का रिश्ता तय हो गया था। शादी समारोह में लड़की पक्ष ने लड़के वालों की जमकर आवभगत की। काफी सामान भी लड़की वाले लाए थे। सामान को देखते ही लड़के की नीयत डोल गई। उसने हर बार की तरह यहां भी सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर ने लड़की पक्ष के दो मोबाइल चोरी कर लिए। इसकी जानकारी जब लड़की पक्ष को हुई तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने चोर को दूल्हा बनने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुम्मेर गढ़ी के पास चोरी करने की फिराक में दो चोर सिरजी बार्डर की तरफ से आने वाले हैं। पुलिस ने उनके आते ही घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के नाम अजय उर्फ नहना उर्फ अजगर निवासी कुरगवां बरहन, शीलेंद्र निवासी नगला सिरजी, बरहन बताए गए हैं। पुलिस ने अरोपियों से चोरी व लूट के 11 मोबाइल, 1 लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शादी समारोह, ढाबे व रात के समय चलती हुई ट्रेनों में जब यात्री सो जाते हैं, तब उनके मोबाइल, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान उठा लेते थे। इसके बाद ट्रेन जहां रुकती वहीं उतर जाते। इसके बाद दूसरी ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर बढ़ जाते थे। इसके अलावा रात में कोई अकेला जाता हुआ दिखता था तो उसका मोबाइल छीन कर भाग जाते थे। चोरी के माल को राहगीरों को कम रुपयों में बेच कर आपस में बंटवारा कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय पर तीन व शीलेंद्र पर दो मुकदमें दर्ज हैं।ससुराल से किया मोबाइल चोरी, शादी टूटी
एसपी पश्चिम के मुताबिक आरोपी अजय उर्फ नहना ने पूछताछ में बताया कि वह अविवाहित है। उसकी जहां शादी तय हुई थी वहां गया था। वहां पर निगाह बचाकर एक मोबाइल पार कर दिया। लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद उसका संबंध तय नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि पेशेवर चोर होने के चलते वह अपने आपको मोबाइल चोरी करने से रोक नहीं पाया। एसपी के मुताबिक आरोपी टूंडला, कानपुर, अलीगढ़, दिल्ली रूट की ट्रेनों के यात्रियों को निशाना बनाते थे। सवारियों के सोने के बाद उनके कीमती माल मोबाइल, लैपटॉप आदि पर हाथ साफ करते देते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
Next Story