भारत

सगाई में मेहमान बनकर आया चोर, कैश-जेवर से भरा बैग उड़ाया

Nil dhankar
31 Jan 2023 11:24 AM IST
सगाई में मेहमान बनकर आया चोर, कैश-जेवर से भरा बैग उड़ाया
x
फार्म हाउस में वारदात
यूपी। गाजियाबाद के फार्म हाउस में सगाई समारोह में मेहमान बनकर आए चोर ने दूल्हे के पिता का बैग चुरा लिया। बैग में चार लाख रुपए और कुछ जेवरात रखे थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। विजयनगर सेक्टर-11 निवासी इंद्रेश कुमार त्यागी के बेटे की सगाई 25 जनवरी को बहरामपुर के डीके फार्म हाउस में थी। इंद्रेश ने बताया, रात सवा 8 बजे स्टेज पर जाने के लिए उन्होंने जूते उतारे। इस दौरान हैंड बैग को उन्होंने स्टेज पर रख दिया।

वह झुककर जूते उतार रहे थे, तभी अज्ञात शख्स ने उस बैग को उठा लिया और पल भर में चलता बना। ये अज्ञात शख्स पहले से ही इस कार्यक्रम में मेहमान बनकर घूम रहा था। ठीक-ठाक कपड़े होने की वजह से कोई इस पर शक नहीं कर सका। इंद्रेश कुमार ने बताया, बैग में 4 लाख रुपए, एक जोड़ी कुंडल, अंगूठी, पायजेब आदि जेवरात रखे हुए थे।

जब उन्होंने स्टेज से बैग गायब देखा तो हड़कंप मच गया। समारोह में चोर की खूब तलाश हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इंद्रेश त्यागी ने सोमवार को थाना क्रासिंग रिपब्लिक में चोरी की एफआईआर कराते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई है।

Next Story