कोरोना संक्रमित होने से हाई कोर्ट में पेश नहीं हो सके तत्कालीन डीसीपी, आसाराम केस में सुनवाई टली

जोधपुर: जोधपुर (jodhpur) जेल में यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन सजा काट रहे आसाराम मामले (asaram bapu case) में सुनवाई टल गई है. अब अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी. तत्कालीन डीसीपी अजय पाल लांबा (ajaypal lamba) को कोर्ट में पेश करने के आदेश के बाद आज हुई सुनवाई में सरकारी वकील के हाजिरी माफी पेश करने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट (rajasthan highcourt) ने सुनवाई के लिए नई तारीख दी है. मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता की खंडपीठ में सोमवार को मामले की सुनवाई होनी थी जिसमें तत्कालीन डीसीपी लांबा को अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचना था लेकिन उनके कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वह नहीं पहुंच सके. ऐसे में सरकारी अधिवक्ता की तरफ से पेश की गई हाजिरी माफी पर होईकोर्ट ने नई तारीख दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





