भारत

नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची का गर्दन दबोचा, मौत से कोहराम

jantaserishta.com
6 April 2024 8:34 AM IST
नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची का गर्दन दबोचा, मौत से कोहराम
x

सांकेतिक तस्वीर

पिता ने बताया कि वह नहाने के लिए गया था।
जयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में 4 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मारने का मामला सामने आया है। रमजान के मौके पर मध्यप्रदेश के सागर से जियारत के लिए मस्तान बाबा दरगाह आए परिवार के साथ दर्दनाक घटना हो गई। परिवार की 4 साल की बेटी को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। घटना उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित मस्तान बाबा दरगाह के पास की है।
मृतका रेशमा के पिता नदीम ने बताया कि वह नहाने के लिए गया था। इस दौरान बच्ची आसपास में ही खेल रही थी। कुछ देर बाद वह नजर नहीं आई तो इधर-उधर ढूंढा। ऐसे में कुछ दूरी पर एक कुत्ता बच्ची की गर्दन दबोचे नजर आया।
दौड़कर कुत्ते को भगाया। उसके हाथ और पेट पर गहरे घाव हो गए थे। बच्ची को देखकर सिहर गया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी। एमबी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। परिवार गमगीन माहौल में बच्ची का शव लेकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गया।
नदीम के 3 बच्चों में रेशमा दूसरे नंबर की थी। उनके 5 साल का लड़का अयान और 2 माह का बेटा दानिश है। नदीम ने बताया कि उनका पूरा परिवार हर साल रमजान के माह में उदयपुर जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story