भारत

OMG! आतंक मचाया, इलाके में फैली दहशत, टीचर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
1 Feb 2023 9:31 AM IST
OMG! आतंक मचाया, इलाके में फैली दहशत, टीचर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दो आरोपियों ने फायरिंग की. जिसकी तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं.
धौलपुर: राजस्थान में धौलपुर के चंबल इलाके में खाकी का खौफ बदमाशों और लोगों के दिलों से खत्म होता दिख रहा है. इसकी बानगी बीती रात जिले के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके के कांसौटी खेड़ा रोड पर बाई का बाग में देखने को मिली. यहां बाई का बाग निवासी सरकारी अध्यापक मुन्नालाल के घर पर दो आरोपियों ने फायरिंग की. जिसकी तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं.
वारदात के दौरान एक आरोपी बंदूक से फायरिंग करते नजर आया तो दूसरा उसके साथ मौके पर खड़ा रहा. इधर, फायरिंग में पीड़ित अध्यापक की बेटी बाल-बाल बच गई. घटना के बाद पीड़ित अध्यापक ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त कर तलाश शुरू कर दी है.
पीड़ित अध्यापक ने बताया कि मंगलवार रात को आरोपी बन्टू उर्फ सतीश पुत्र रामनरेश मीणा और लवकुश पुत्र ओम प्रकाश मीणा निवासी ग्राम सुनीपुर व अन्य एक बोलेरो में सवार होकर आए. इसके बाद वो गाड़ी को सड़क के किनारे पार्क कर उनके दरवाजे के सामने फायरिंग करने लगे. पीड़ित ने आगे बताया कि आरोपी उनकी हत्या की नीयत से आए थे.
अध्यापक मुन्नालाल ने बताया कि उनकी सुनीपुर और गडरपुरा गांव में जमीन है. आरोपी पीड़ित अध्यापक की जमीन हड़पना चाहते हैं और इसी के चलते वे कई बार अध्यापक पर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं. पीड़ित का कहना है कि उन्होंने बाड़ी सदर पुलिस थाना और बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने में पहले भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. लेकिन पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई.
वहीं, इस घटना के बाद से ही पीड़ित का पूरा परिवार दहशत में है. बताया गया कि पीड़ित और उसका भाई सरकारी कर्मचारी हैं. उनके बच्चे भी हैं. मौजूदा आलम यह है कि खौफ के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं. क्योंकि उन्हें जान का खतरा सता रहा है. वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की हैं. जिससे पीड़ित और परिजन चैन की सांस ले सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story