भारत
मंदिर की दानपात्र को बनाया निशाना, चोर का LIVE वीडियो...
jantaserishta.com
3 Jan 2026 5:31 PM IST

x
वीडियो भी सामने आया.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक बार फिर मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई है. शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला प्रताप नगर स्थित प्राचीन श्री दुर्गा देवी मंदिर का है, जहां देर रात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर के अंदर घुसकर दानपात्र को तोड़ता है और उसमें रखी नकदी लेकर मौके से फरार हो जाता है. बताया जा रहा है कि दानपात्र में करीब 80 हजार रुपये नकद रखे थे. चोर बिना किसी डर के चोरी कर भाग निकला, जिससे मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में नाराजगी है.
हैरानी की बात यह है कि श्री दुर्गा देवी मंदिर में यह पहली चोरी नहीं है. मंदिर में अब तक पांच बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद चोरों पर लगाम नहीं लग पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिस की लापरवाही है या फिर चोरों का बढ़ता हुआ हौसला, लेकिन हर बार चोर आसानी से फरार हो जाते हैं.
मामले को लेकर मंदिर समिति की ओर से गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. समिति ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर भगवान के दरबार में कितनी बार चोरी होगी और पुलिस कब तक हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहेगी.
मंदिर के पुजारी पुष्कर नाथ ने बताया कि इस मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है. उस समय मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे. पिछली चोरी के बाद सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए, लेकिन इसके बावजूद चोरों ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया.
उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में गुरुग्राम के अन्य मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. कुछ दिन पहले मदनपुरी स्थित भगवती माता मंदिर में भी चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत न्यू कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई थी. लगातार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं में डर और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





