भारत

टारना माता के जयकारों से गूंजा मंदिर

Shantanu Roy
19 Oct 2026 8:53 PM IST
टारना माता के जयकारों से गूंजा मंदिर
x
मंडी। छोटी काशी मंडी में रविवार को अष्टमी के पावन अवसर पर पारंपरिक टारना माता नवरात्रि मेले का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नगर निगम मंडी की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, कन्या पूजन और भजन कार्यक्रमों के माध्यम से शहर की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पूर्व पार्षदों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मेले की रौनक बढ़ाई। मेले का शुभारंभ सुबह श्री राज माधव (माधोराय) मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इसके बाद बाबा भूतनाथ, सिद्धकाली और भैरवनाथ जी की पूजा की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत श्री राज माधव मंदिर से टारना पौडिय़ों होते हुए माता टारना मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में महापौर सुमन ठाकुर, उपमहापौर जितेंद्र शर्मा और नगर आयुक्त डॉ. मदन कुमार सहित अलकनंदा हांडा, सरिता हांडा, निर्मल वर्मा, नर्बदा मोहन, कृष्णा ठाकुर, वीरेंद्र सिंह आर्य, नेहा कुमारी, रजनी शर्मा और रीता देवी मौजूद रहे। गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया।
Next Story