भारत

चमत्कार: बाढ़ से धराशायी हुआ मंदिर, 'बजरंगबली' की प्रतिमा हिली भी नहीं

jantaserishta.com
6 Aug 2023 10:47 AM IST
चमत्कार: बाढ़ से धराशायी हुआ मंदिर, बजरंगबली की प्रतिमा हिली भी नहीं
x
देखें वीडियो.
दमोह: मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण राज्य की ज्यादातर प्रमुख नादियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदी और घाट के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। इसी बीच दमोह जिले का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को चमत्कार मानकर लोग भगवान को प्रणाम कर रहे हैं। दरअसल, दमोह में भी बीते तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है। जिस कारण से गुरैया नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गुरैया नदी में आई बाढ़ से घाट के किनारे बना एक मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, लेकिन मंदिर के अंदर रखी प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं हुआ।
गुरैया नदी के किनारे हनुमान जी का मंदिर था। बाढ़ और नदी की तेज धारा में हनुमानजी का मंदिर तो टूट गया लेकिन हनुमानजी की मूर्ति को पानी की धारा हिला नहीं पाई। मूर्ति अभी भी अपने स्थान पर सुरक्षित है। जबकि मूर्ति के चारों तरफ नदी की तेज धार बह रही है।
गुरैया नदी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। लोगों का कहना है कि आज शनिवार है और शनिवार का दिन हनुमान जी का होता है। यही कारण है कि नदी की तेज धारा भी हनुमान जी को हिला नहीं सकी। अब स्थानीय लोग इसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दमोह जिले के रोहणी गांव का है। इसी गांव से गुरैया नदी बहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story