भारत में बढ़ने लगा तापमान, गर्म होने लगा मौसम तो ठंड की रवानगी जारी

नई दिल्ली: आईएमडी (IMD) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठंढ के बाद अगले पखवाड़े से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीप और अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने अगले दो सप्ताह के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 24 फरवरी से दो मार्च के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है. अगले दो सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात की कोई आशंका नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





