भारत
यूपी की सियासत का चढ़ेगा पारा, अमित शाह मुरादाबाद में संभालेंगे मोर्चा
jantaserishta.com
12 April 2024 11:08 AM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत का आज पारा चढ़ेगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव आज पीलीभीत से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को बुद्धि विहार मैदान में संभल और मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पीलीभीत के पूरनपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। पूरनपुर में वह इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मेरठ में उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय लोकसभा संचालन समिति की बैठक के जरिए चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन करेंगे। आसपास की लोकसभा सीटों के गणित और वर्तमान में हालात पर जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूं और पीलीभीत के दौरे पर रहेंगे। पश्चिम में रामपुर लोकसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम रखा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





