भारत

बादलों में सूरज की लुका-छुपी और तेज हवाओं के चलते फिर गिरा तापमान

jantaserishta.com
29 March 2025 10:37 AM IST
बादलों में सूरज की लुका-छुपी और तेज हवाओं के चलते फिर गिरा तापमान
x
नोएडा: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। इस बदलते मिजाज के चलते अधिकतम पारे के साथ-साथ न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती दिखाई देगी।
इसी के साथ बादलों के बीच सूरज की लुका-छुपी के चलते दिन के वक्त भी तेज धूप लोगों को कम परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 1 अप्रैल से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी और इसके बाद न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा, और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार से ही चल रही तेज हवाओं ने गर्मी के प्रकोप को कुछ हद तक कम किया है। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम पारा जो 19 डिग्री तक था अब 15 डिग्री तक पहुंच गया है। 7 दिनों के जारी किए गए मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तेज चलने वाली हवाओं के साथ 29 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री बना रहेगा।
30 मार्च को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, धीरे-धीरे पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद लोगों को दिन में ज्यादा गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा।
1 अप्रैल से मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, 2 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच जाएगा। 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा।
मौसम में लगातार हो रहे इन बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। जिसके चलते अचानक मौसम बदलता है और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर उनसे सटे मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story