भारत

ननिहाल आये किशोर की पोखरे में डूबने से मौत

Shantanu Roy
1 Jun 2023 2:08 PM GMT
ननिहाल आये किशोर की पोखरे में डूबने से मौत
x
बड़ी खबर
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में अरकान पुत्र सुफियान उम्र लगभग 15 वर्ष ग्राम एव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर अपने ननिहाल शहरोज पुत्र फरियाद ग्राम अंजान शहीद थाना जीयनपुर के घर 10 दिन पूर्व आया गर्मी की छुट्टियां बिताने ननिहाल आया था कि गुरुवार को सुबह लगभग 12 बजे ग्राम अंजान शहीद पक्का पोखरा ( रविदास मंदिर पोखरा) में नहाने के दौरान डूब गया। उस दौरान लगभग दो दर्जन से ऊपर लड़के पोखरे में स्नान कर रहे थे कि नहाते समय वह काफी गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। साथ मे जो बच्चे स्नान कर रहे थे जब उसे डूबता देखा तो शोर मचाया लोग जुटे और उसकी तलाश करने लगे पर तीन घंटे बाद शव मिला। कोतवाल यादवेंद्र पाण्डे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोर द्वारा लगाकर शव खोजा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मृतक दो भाई दो बहनों में दूसरे नम्बर पर था। जो हाईस्कूल का छात्र था।अंजान शहीद गांव में मामा के घर मातम छाया हुआ है। माता अमीना और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story