गृह मंत्री अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम, महबूबा मुफ्ती का आया ये बयान

Politics On The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार सियासत हो रही है. एक तरफ जहां सरकार की तरफ से यह कहा जा रहा है कि दुनिया के सामने इस फिल्म के जरिए कश्मीर पंडितों के दर्द और संघर्ष को सामने लाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की तरफ से केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि घाटी से 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के जबरन पलायन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" सच्चाई का एक निर्भीक निरूपण है. शाह ने साथ ही कहा कि ऐसी ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में यह फिल्म समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगी. शाह की यह टिप्पणी तब आयी जब पीडीपी अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दावा किया केंद्र जिस ''आक्रामक'' तरीके से 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म का प्रचार कर रहा है और कश्मीरी पंडितों के दर्द को ''हथियार'' बना रहा है, उससे उसकी 'गलत मंशा' स्पष्ट हो जाती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





